नैनीताल: खेत में चौकीदारी कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, खेत से 500 मीटर की दूरी पर मिला शव

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में बांसीटीला गांव में बुधवार देर शाम एक  व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई।

बाघ का आतंक

मिली जानकारी के अनुसार कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के ईडीसी गांव लालूपुर बांसीटीला के रहने वाले 42 वर्षीय पप्पू तिवारी पुत्र हरीश तिवारी मकान के बाहर गेहूं के खेत में बुधवार देर शाम करीब सवा सात बजे चौकीदारी कर रहे थे। तभी घात लगाए बाघ ने उन पर हमला कर दिया जबड़े में दबोच कर ले गया। अन्य किसानों ने शोर मचाया और सूचना वन विभाग को दी।

वनकर्मियों की टीम कर रहीं गश्त

जिसके बाद किसान की तलाश की गई। शव घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर मिला। वहीं ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और शव को मौके पर से उठने नहीं दिया।  वनकर्मियों की टीम गश्त कर रही है।