नैनीताल: तिवारी दंपति प्रो. गीता तिवारी व प्रो. ललित तिवारी हुए सम्मानित, मिला देवभूमि उत्कृष्टता सम्मान-2026

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तिवारी दम्पत्ति, रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी को देवभूमि उत्कृष्टता सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने शुक्रवार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

इन सम्मानों से भी सम्मानित

बताया गया है कि प्रो. गीता तिवारी के अब तक 110 उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा उनके निर्देशन में 8 शोधार्थी पीएचडी उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। वहीं प्रो. ललित तिवारी शोध एवं विजिटिंग प्रोफेसर के निदेशक के रूप में भी दायित्व निभा चुके हैं। उनके 210 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा 47 शोधार्थी उनके निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण कर चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न सहित अनेक सम्मानों से भी सम्मानित किया गया है।