नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में रिक्शा स्टैंड मल्लीताल के पास, भवाली में भी नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ी करने पर जैमर लगाया गया। साथ ही क्रेन से उठाकर 34 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है। यह कदम मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति को रोकने और आवागमन को सुविधाजनक बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।