नैनीताल: कल विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का स्थापना दिवस, पुलिस द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का कल 15 जून को स्थापना दिवस है।

श्रद्धालुओं की उमड़ने लगी भीड़

जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। वहीं आज दिनांक 14 जून 2025 को श्री नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कैंची धाम में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का अपार श्रद्धा नजर आ रही है। भक्तगण संध्या आरती में भावविभोर होकर बाबा जी की भक्ति में मग्न हो रहे हैं। मंदिर परिसर से बाहर सड़कों तक “बोलो नीम करौली बाबा की जय” के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।

सुरक्षा के‌ कड़े इंतजाम

भीड़ को सुचारु रूप से नियंत्रित करने हेतु एसएसपी प्रहलाद मीणा द्वारा कैंची धाम क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतज़ाम किए गए है।
🔸 पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।
🔸 सुरक्षा की दृष्टि से बीडीएस टीम, डॉग स्क्वॉड व ड्रोन्स के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
🔸 112 सेवा व स्थानीय सहायता नंबर पर चौबीसों घंटे पुलिस सहायता उपलब्ध है।
नैनीताल पुलिस की अपील यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित रूट एवं पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें।सहायता के लिए तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी अथवा हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।
📞 सहायता हेतु- 112,, 9411112979, 9412087770