नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। छीड़ाखान मोटर मार्ग हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई।
दुखद हादसें में नौ लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के प्रकाश रुवाली और रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में 11 यात्री सवार थे। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में धनी देवी (38) पत्नी रमेश चंद्र पनेरू निवासी डालकन्या, तुलसी प्रसाद (38) पुत्र रमेश चंद्र, रमा देवी (30) पत्नी तुलसी प्रसाद, तरुण पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, देवीदत्त (51) पुत्र ईश्वरी दत्त, नरेश पनेरू (26) पुत्र पूरन पनेरू, राजेंद्र पनेरू (5) पुत्र तुलसी प्रसाद, शिवराज सिंह (25) पुत्र कुंवर सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह है। वहीं, हेम चंद्र पनेरू (46) पुत्र किशानानंद पनेरू और योगेश पनेरू पुत्र तुलसी प्रसाद (9) को घायल अवस्था में हल्द्वानी एसटीएच में रेफर किया गया है।
जताया दुख
इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने नैनीताल में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है।