नैनीताल दुखद: कुमाऊं में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, 06 लोगों की मौत, 07 घायल

नैनीताल जिले से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वाहन में बच्चों सहित 13 लोग सवार थे।

गहरी खाई में गिरा वाहन

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह मैक्स बुधवार शाम हल्द्वानी से ओखलकांडा ब्लाक के पुड़पुड़ी गांव जा रहीं थी। तभी शाम करीब 6:30 बजे वाहन पतलोट के समीप 200 फिट गहरी खाई में जा गिरा‌। सूचना पर तत्काल खन्स्यु पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर स्थानीय लोगो की मदद से सभी लोगो का‌ रेस्क्यू किया गया। इस वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। इस वाहन में छह लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोगों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है।

छह लोगों की मौत

मृतकों में उमेश परगाई उम्र42 वर्ष पुत्र हरीश परगई निवासी भद्रकोट, महेश परगाई उम्र 36 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र परगई निवासी भद्रकोट, पार्वती देवी उम्र 33 वर्ष पत्नी महेश चंद्र परगई निवासी भद्रकोट, कविता उम्र 13 वर्ष निवासी भद्रकोट, भुवन भट्ट उम्र 30 वर्ष निवासी पुटपुंडी खन्स्यू, ममता भट्ट उम्र 13 वर्ष निवासी पुटपुंडी है। मृतकों के पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है।
    
घायलों के नाम

1- पंकज परगाई 14 वर्ष पुत्र महेश परगाई
2- मनोज परगाई 10 वर्ष पुत्र महेश परगाई
3- लक्की परगाई  07 वर्ष पुत्र महेश परगाई
4- कमला देवी 50 वर्ष
5- खष्टी दत्त 53 वर्ष पुत्र केशव दत्त
6-  किशन चंद 75 वर्ष पुत्र खीमानंद
7- ललित मोहन 40 वर्ष