नैनीताल: एक्शन मोड में परिवहन विभाग, अब शोरूम से बिना डस्टबीन के नहीं निकलेगा कोई भी चौपहिया वाहन, लगेगा भारी जुर्माना

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में सड़कों के किनारे बनते डंपिंग जोन और पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है।

जारी किए यह आदेश

जिसके बाद अब परिवहन विभाग एक्शन मोड में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब परिवहन विभाग ने सभी कार कंपनियों और वाहन डीलरों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि बिना डस्टबीन के वाहन बिक्री करने पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कूड़ा ढोने वाले वाहनों को भी अब खुले में कचरा ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिस पर अब कोई भी नया चौपहिया वाहन बिना डस्टबीन (कूड़ेदान) के सड़क पर नहीं उतर सकेगा। दरअसल बीती 23 जनवरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल जिले की बदहाल सड़कों, कूड़ा निस्तारण में लापरवाही और पर्यावरणीय क्षति पर कड़ा रुख अपनाया था। साथ ही सख्त निर्देश दिए थे।