नैनीताल: गर्जिया देवी मंदिर के दर्शन करने आए दो दोस्तों की कोसी में डूबने से मौत

रामनगर से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां गर्जिया देवी मंदिर के दर्शन करने आए पांच दोस्तों में से दो दोस्तों की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई।

गहरे कुंड में डूबे युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी पांच दोस्त  आशीष ठाकुर, सूरज यादव, आदित्य, हिमांशु सिंह व इमरान रामनगर के गर्जिया मंदिर घूमने आए थे। मंदिर में पहुंचने के बाद वह दोपहर में मंदिर के पीछे कोसी नदी में बने गहरे कुंड में नहाने चले गए। नहाते समय सूरज यादव व आशीष ठाकुर गहरे कुंड में डूब गए। जिनको बचाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं बच पाए।

श्रद्धालुओं व पुलिस दोनों को लेकर पहुंचे अस्पताल

श्रद्धालुओं व पुलिस ने दोनों को अथक प्रयास के बाद  कुंड से बाहर निकाला और रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।