नैनीताल: लाखों की स्मैक, तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना पुलिस ने दो युवकों को 114.90 ग्राम स्मैक, एक तंमचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी

एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस गौलापुल तिराहे से कुंवरपुर रोड वन विभाग कार्यालय के पास मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लग गए। पुलिस ने कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया।

114.90 ग्राम स्मैक और 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस किए बरामद

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शावेज उर्फ समीर पुत्र असलम और सलीम पुत्र दुलाजान दोनों निवासी कसाई मौहल्ला दरउ थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर होना बताया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक और 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।