नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कैलाश चन्द्र पाण्डे, निवासी कृष्णा बिहार कालोनी, काठगोदाम ने शिकायत दी कि एक व्यक्ति पिछले एक वर्ष से उनके मकान में रात के समय आता-जाता रहा है। बताया कि 05.01.2025 को उसी व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर उनके घर में घुसने का प्रयास किया और मना करने पर वादी, उसकी पत्नी व पड़ौसी के साथ गाली गलौच, बदतमीजी और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस का एक्शन
इस मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई और पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल की वर्दी धारण की थी, और वर्दी का रौब दिखाने लगा। आरोपी का नाम संजय कुमार पुत्र कली राम निवासी मायापुर, रूपपुर, मिर्जापुर, सहारनपुर उ0प्र0 का निवासी है। काठगोदाम पुलिस द्वारा फर्जी पुलिस से उसके पुलिस प्रशिक्षण स्थल, प्रशिक्षण अवधि, वर्तमान पोस्टिंग आदि की जानकारी ली गई तो संजय कुमार ने पुलिस से माफी मांगी और बताया कि वह एक एजेंसी में काम करता है। साथ ही वर्दी और परिचय पत्र था, वह पूरी तरह से फर्जी था।
दी यह जानकारी
मिर्जापुर थानाध्यक्ष से संपर्क करने पर यह पुष्टि हुई कि संजय कुमार का पुलिस से कोई संबंध नहीं है।संजय कुमार के खिलाफ कूटरचित वर्दी और पहचान पत्र रखने, पुलिस के नाम पर धोखाधड़ी करने, और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में FIR NO- 04/2025 धारा- 204/319(2)/336(3)/351(2)/352 BNS पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट
2- SI कृपाल सिंह
3- HC प्रताप गढ़िया
4- HC श्याम सिंह राणा