नैनीताल: विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोनिवि का किया घेराव, अतिक्रमण के नाम पर दहशत फैला रहा है विभाग

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। भवाली में विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग का घेराव किया गया। भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता के सामने अपनी बात रखी।

लोक निर्माण विभाग अतिक्रमण के नाम पर फैला रहा है दहशत

कार्यकर्ताओं आक्रोशित होकर कहा कि लोक निर्माण विभाग अतिक्रमण के नाम पर दहशत फैला रहा है। कहा मुख्यमंत्री स्वरोजगार की बात कर रहे हैं और विभाग तोड़ रहा है। विभाग से अतिक्रमण होने पर कागज नक्शा दिखाने को कहा तो विभाग नहीं दिखा पाया। विभाग भाजपा सरकार की छवि खराब कर रहा है। जिससे लोगों के बीच माहौल खराब हो रहा है। 1930 कि मकान पर भी निशान लगाना गलत है।

अतिक्रमण पर पीडब्लूडी पर गरजे भाजपा कार्यकर्ता

विधायक राम सिंह कैड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, जिलाधिकारी को फोन कर कहा कि अतिक्रमण के नाम पर लोगों को दहशत में रखा जा रहा है। सरकार स्वरोजगार खोलकर लोगों को जोड़ रही है। विभाग उजाड़ने का काम कर रहा है। कहा जिनके नाम भूमि दर्ज है जिन्होंने नक्शे पास किए हैं उनकी भूमि, मकान, दुकान में अतिक्रमण के नाम पर चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी ने विधायक को बताया कि जिन्होंने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की है। काश्तकार के नाम पर है। वह पीडब्ल्यूडी से वार्ता कर एनओसी दी जाएगी।

कांग्रेस लोगों में फैला रही है भ्रम -विधायक राम सिंह कैड़ा

विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भड़काने का काम कर रही है। भाजपा जनता के साथ थी और हमेशा रहेगी। कांग्रेस के 19 विधायकों में से कोई लोगों के साथ खड़ा नहीं हुआ। राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भाजपा के विधायकों में सबसे पहले मैंने पहल के कर मुख्यमंत्री से मिलकर लोगों के लिए गुहार लगाई।

भूमि के दस्तावेज मिलने के बाद अतिक्रमण पर की जाएगी कार्रवाई

अधिशासी अभियंता मोहन चन्द्र तिवारी ने कहा कि आदेशों के बाद सड़कों में अधिग्रहण भूमि में अतिक्रमण चिन्हित किए गए, कुछ मार्गों के नक्शे हमारे पास नहीं थे, भूमि को अधिग्रहण मानते हुए 12 मीटर में निशाना लगाए गए। 60 फीसदी हिल साइड, 40 फीसदी खड साइड माना है। 1979 में भवाली पीडब्लूडी अस्तित्व में आया था। दस्तावेज मिलने के बाद अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण पर लोगों को नोटिस देकर आपत्ति दस्तावेज मांगे गए हैं। जिन मार्गों के नक्शे है वहां जल्द कार्रवाई की जाएगी।

मौजूद रहे

घेराव में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप पाठक, पुष्कर मेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, मण्डल महामंत्री योगेश तिवारी, विनीत जोशी, आशु पाठक,पंकज उप्रेती, पंकज जोशी, शरद पाण्डे, प्रकाश आर्य, जुगल मठपाल, ह्रदयेश कुल्याल, प्रदीप पाठक, अनिल चनोतिया, कमल जोशी, नीमा बिष्ट, दिनेश सांगूड़ी आदि मौजूद रहे।