नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जवानों की फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक मंगलवार को जनपद के सभी थानों में परेड तथा शस्त्र हैंडलिंग करवाने के निर्देश दिए गए है।
मंगलवार की परेड
इसी क्रम में आज दिनांक 18.11.2025 को जनपद के कोतवाली हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, मल्लीताल, कालाढूंगी मुखानी, काठगोदाम, चोरगलिया, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, बेतालघाट में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में मंगलवार की परेड तथा कर्मचारियों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया।
जवानों को परेड का शास्त्राभ्यास कराया
हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल द्वारा परेड में प्रतिभाग कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया गया, तथा फिटनेस के महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी व लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल द्वारा भी मुखानी व लालकुआं में जवानों को परेड का शास्त्राभ्यास कराया गया। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र द्वारा कोतवाली हल्द्वानी भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों के साथ भोजन का स्वाद लेकर प्रतिदिन और अधिक गुणवत्ता भोजन बनाने के निर्देश दिए गए।