नैनीताल: भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल में 13 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

उत्तराखंड में आफत की बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 10 से 13 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे।

आफत की बारिश

नैनीताल में जिला मजिस्ट्रेट व अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने जनपद के समस्त शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा पहली से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 10 जुलाई से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया हैं। साथ ही प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल, अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों , कार्यालयोें में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। वहीं बरसात के मद्देनजर सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।