नैनीताल: नैनी झील में मिले‌ शव की अल्मोड़ा निवासी युवक के रूप में हुई शिनाख्त, रक्षाबंधन से था लापता

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के नैनी झील में दो तीन दिन पूर्व शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया था। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

झील में मिले‌ शव की शिनाख्त

अब पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त की है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि मृतक ताड़ीखेत अल्मोड़ा का निवासी था। शव की शिनाख्त ताड़ीखेत अल्मोड़ा निवासी दीपक बिष्ट पुत्र नारायण बिष्ट के रूप में हुई है। युवक रक्षा बंधन के दिन से घर से लापता था।

दर्ज थी गुमशुदगी

युवक मानसिक रूप से बीमार था। जिस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।