नैनीताल: होटल में पर्यटक महिला की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, सुनकर हर कोई हुआ हैरान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के एक होटल में पर्यटक युवती की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले ने नया खुलासा हुआ है।

परिजनों ने बताई यह बात

मिली जानकारी के अनुसार आज नैनीताल पंहुचे मृतका के परिजनों ने यह खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि मुरादाबाद निवासी इरम खान (32) शादीशुदा नहीं थी। वहीं उसकी मौत के बाद से फरार युवक मृतका का पति नहीं है, बल्कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। परिजनों ने बताया कि युवक उसे एक साल से शादी के लिए परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत भी की थी। जिसके बाद युवक कई बार मृतका व उनको मारने की धमकी दे चुका था।

फरार चल रहा युवक

परिजनों ने बताया कि युवक ने किसी व्यक्ति से बेटी को कॉल कर बात करने के लिए कचहरी में बुलाया था। जब बेटी शाम तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने बेटी को कॉल की लेकिन बात नहीं हो पाई। जिसके कुछ देर बाद बेटी से बात हुई तो उसने कहीं जाने की बात कहकर कॉल काट दी। युवक अब भी फरार चल रहा है।