नैनीताल: पति की बेवफाई से बौखलाई पत्नी, सरेबाजार प्रेमिका की कर दी पिटाई, पुलिस ने की काउंसलिंग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में बीच बाजार में महिलाओं में हंगामा बढ़ गया। एक महिला ने दूसरी महिला की जमकर पिटाई कर दी।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी शादीशुदा युवक का तल्लीताल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व पत्नी को पता लगा तो वह शिकायत लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली परिसर में दंपती में सुलह हो गई। पत्नी ने युवती को चेतावनी भी दी। इसके बाद भी युवक ने फिर से युवती के साथ घूमना शुरू कर दिया। युवती को अपने नाम पर दर्ज स्कूटी भी गिफ्ट कर दी। पत्नी को पता चला तो बुधवार देर शाम उसने प्रेमिका को तल्लीताल पेट्रोल पंप के समीप स्कूटी के साथ पकड़ लिया।

पुलिस ने काउंसलिंग कर चेतावनी के बाद छोड़ा

जिसके बाद हंगामा बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव किया। वहीं इस हंगामें पर महिला तल्लीताल डांठ स्थित चौकी पहुंच गई। जहां महिला युवती के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगी। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि फिलहाल दंपती व युवती को काउंसलिंग कर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया है।