नैनीताल: अद्भुत खगोलीय घटनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा अगस्त का महीना, जानिए क्या होगा खास

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। अगस्त का महीना है। साथ ही अगस्त के आने वाले दिन अद्भुत खगोलीय घटनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

दिखेगा खगोलीय घटनाओं का नजारा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि आज 13 अगस्त को ही सौर मंडल का सर्वाधिक खूबसूरत ग्रह शुक्र पृथ्वी व सूर्य के बीच पहुंचने जा रहा है। पिछली बार यह संयोग नौ जनवरी, 2022 को हुआ था। इस बार यह संयोग दिन के वक्त बनेगा। इसलिए दूरबीन के जरिये ही सोलर फिल्टर के सहारे इस घटना को देखा जा सकेगा। 13 अगस्त को शुक्र ग्रह (वीनस) पृथ्वी व सूर्य के मध्य तो 27 अगस्त को शनि ग्रह (सैटर्न) पृथ्वी के सर्वाधिक करीब होगा। इसके बाद 27 अगस्त को शनि दर्शन का सुनहरा मौका होगा। इस खगोलीय घटना में शनि पृथ्वी के सर्वाधिक करीब पहुंचेगा औऱ सुनहरे तारे की तरह चमकता नजर आएगा। इसमें पश्चिम में सूर्य अस्त हो रहा होगा तभी पूर्व दिशा में शनि उदय हो रहा होगा। इसके बाद अंतिम खगोलीय घटना सुपरमून के रूप में 31 अगस्त को देखने को मिलेगी। पहला सूपरमून एक अगस्त को था और अब दूसरा 31 अगस्त की रात देखने को मिलेगा।