नैनीताल: गरमपानी के पास कार और बाइक की हुई टक्कर, अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

गरमपानी (नैनीताल) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गरमपानी के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

सड़क हादसे में युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यहां हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार और अल्मोड़ा से कैंची धाम जा रही बाइक की टक्कर हो गईं। इसमें बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां से डॉंक्टरोंं ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके परिजन आपातकालीन वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहन से हायर सेंटर ले जा रहे थे लेकिन मनीष सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया गया है कि बाइक सवार मनीष सिंह बनकोटी (21) पुत्र अनिल बनकोटी और साथी दिव्यांशु रावत (16) पुत्र मनोहर रावत दोनों निवासी ढ़ूगाढ़ारा अल्मोड़ा बाइक से कैंची धाम की ओर जा रहे थे। तब रास्ते में यह हादसा हो गया।