नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वायरल वीडियो का संज्ञान
इसी क्रम मे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक नैनीताल रोड पर मोटरसाइकिल चलाते समय खुलेआम शराब पीता हुआ दिखाई दे रहा था। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ। मुखानी थाना पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवक की पहचान नवीन सिंह भोजक, निवासी कुसुमखेड़ा, बिठौरिया, हल्द्वानी के रूप में की गई। युवक के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा युवक की काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। युवक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।