नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नियमों का उल्लंघन करते हुए वीडियो वायरल करने वालो पर पुलिस की कार्यवाही जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत गरुड़ताल (जो कि एक प्रतिबंधित जल क्षेत्र है)। वहां दो युवक नहाते एवं तैरते हुए धूम्रपान करते दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए भीमताल निवासी यश रौतेला और जसीन सागर दोनों युवकों को मौके से चिह्नित कर हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। दोनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी गई।
एसएसपी नैनीताल का जनसंदेश
पर्यटन स्थलों की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। आम जनमानस से अपील है कि नैनीताल जनपद में पर्यटन स्थलों पर मर्यादित आचरण बनाए रखें एवं कानून का पालन करें।