नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में बीती रात्रि एक युवक घर को जाते वक्त खाई में गिर गया वह रात भर खाई में ही पड़ा रहा। सुबह सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम ने खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया
रात्रि घर लौटते समय वह खाई में जा गिरा
शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी ने क्षेत्र के लोगों को इसकी सूचना दी। उसके बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा युवक की खोजबीन की। काफी खोजबीन के बाद युवक को खाई से रेस्क्यू कर नगर के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। तल्लीताल हरी नगर निवासी कैलाश आर्य बीती रात्रि अपने काम से घर वापस लौट रहे थे वह स्थित हरी नगर में रहते हैं l कैलाश मैकेनिक का काम करते हैं रात्रि घर लौटते वक्त वह खाई में गिर गए जब सुबह घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता जोशी को इसकी सूचना दी उसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता ममता ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी।
रेस्क्यू अभियान के तहत कैलाश को खाई से निकाला गया बाहर
उसके बाद मौके पर तल्लीताल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पहुंची दोनों ने स्थानीय लोगों के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गहरी खाई से कैलाश को खाई से रेस्क्यू कर निकालकर नगर के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है l