नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है यहां आत्महत्या के इरादे से एक महिला ने झील में छलांग लगा दी।इसी दौरान वहां पर उपस्थित दो युवक भी महिला को बचाने के लिए झील में कूद पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों ने मिलकर महिला को बचा लिया।
जानें पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है।नैनीताल के माल रोड स्थित म्युनिसिपल लाइब्रेरी के पास बरेली निवासी महिला अर्चना सिंह ने आत्महत्या के इरादे से झील में कूद लगा दी। इसी बीच महिला को झील में कूदता देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया और इसी बीच जुटी हुई भीड़ में से दो युवकों ने साहस जुटाते हुए मनोज कुमार और सोनू ने अपनी जान दाव में लगाकर झील में कूद लगा दी और सकुशल महिला को झील से बाहर निकाला।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और महिला से पूछताछ शुरू की। पूछने पर महिला ने बताया कि वह बरेली की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक हालत सही नहीं है, महिला ने कहा कि वो नैनीताल आई थी और उसकी इच्छा सुसाइड करने की हुई। महिला ने अपना नाम अर्चना सिंह बताया। महिला का पति से तलाक हो गया है और उसका एक बेटा है। वहीं महिला की जान बचाने वाले युवकों मनोज और सोनू की सभी लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।