नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने दहेज न देने पर ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप
पुलिस के अनुसार वार्ड 32 निवासी रुखसाना ने अपने पति मौ.असलम व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रुखसाना का कहना कि जब उसके परिवार वाले दहेज देने में सक्षम नहीं हुए तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की व घर से निकाल दिया।
मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।