नैनीताल: नशे के कारोबार में महिलाएं भी हो रहीं शामिल, अवैध शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सैफी फॉर्म को जाने वाला रास्ता फतेहपुर से गुड्डी पत्नी फिरोजी  निवासी गुजरोड़ा फतेहपुर थाना मुखानी जनपद नैनीताल   उम्र 60 वर्ष को 40 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ  गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-  उप निरीक्षक मनोज अधिकारी
2- कांस्टेबल पूरन सिंह
3- महिला कांस्टेबल अचला गाड़िया

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस टीम द्वारा सैफी फॉर्म को जाने वाला रास्ता फतेहपुर से मनीषा पत्नी नीरज निवासी गुजरोड़ा फतेहपुर थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को 41 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ  गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-  उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
2-  अ0उ0नि0 चंपा मेहरा
3- हे0का0 हरीश मार्तोलिया