नैनीताल: जिले की इस झील की दीवारों का होगा कार्य, इतने करोड़ से चमकेगी दीवारें, जियोफिजिकल सर्वे शुरू

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के नैनीताल की जीर्णक्षीर्ण हो चुकी सुरक्षा दीवारों ठीक की जाएगी।

होगा ट्रीटमेंट तय

इसके साथ ही सुरक्षा दीवारों को नवजीवन देने से पहले झील की परिधि क्षेत्र का जियोफिजिकल सर्वे कराया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अध्ययन दीवारों के टूटने के कारणों के साथ ही भूगर्भीय हलचल की जांच करेगा। जिसके बाद जांच रिपोर्ट को आईआईटी रुड़की को भेजने के बाद ही ट्रीटमेंट तय किया जाएगा। वहीं सिंचाई विभाग ने निजी संस्था के उपकरण व मशीने मंगाकर जियोफिजिकल सर्वे शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से सुरक्षा दीवार निर्माण को 44.35 करोड़ की प्राथमिक डीपीआर भी तैयार कर ली है। बताया है कि आईआईटी के विशेषज्ञों के सुझाव के बाद इसमें संशोधन होने की संभावना है।