नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज की ओर से चंद्रग्रहण का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज मंगलवार शाम को लगने जा रहे चंद्रग्रहण का यू ट्यूब से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस संबंध में एरीज साइंस सेंटर प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि आम जनता के लिए प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण देखने की व्यवस्था शाम छह बजे से की गई है। खगोल प्रेमी चंद्र ग्रहण देखने के लिए एरीज आ सकते हैं। साथ ही अपने घर से भी इसे देख सकते हैं।
ग्रहण को नग्न आंखों या फिर दूरबीन से देख सकते है।नैनीताल में सांय 6.15 बजे से आंशिक ग्रहण देखा जा सकेगा।