नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
युवक की मौत
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के क्रांतिनगर निवासी राहुल सिंह (38) शादी समारोह में वेटर का काम करता था। वह दमुवाढूंगा निवासी अपने मामा राजू लाल के घर आया था। वही राजू लाल भी कैटटरिंग का काम करता है. रात करीब 1130 बजे पुलिस को राजपुरा फाटक के पास ट्रेन से एक युवक के कटने की सूचना मिली। मोबाइल नंबर से परिजनों से संपर्क किया गया।