नैनीताल के युवक की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में कुछ दिन से बाजार के एक होटल में रुके नैनीताल के युवक की मौत की खबर सामने आई है।

युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर से मल्लीताल नैनीताल निवासी विपिन चंद्र तिवारी (45) पुत्र गिरीश चन्द्र तिवारी ने मुख्य बाजार स्थित एक होटल में कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह जब होटल कर्मी चाय देने गया तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी दरवाजा तोड़ा। बेड पर विपिन पड़ा हुआ था। पुलिस उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत का अंदेशा जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा।