नैनीताल: युवक ने खुद का गला चाकू से रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नैनीताल शहर के जू रोड क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद का गला रेत दिया।

पुलिस कर रही है जांच-

जानकारी के अनुसार शनिवार रात अस्पताल से कोतवाली में जानकारी पहुंची कि एक युवक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा है। उसके गले में घाव बना हुआ है। सूचना के कुछ समय बाद एसआइ हरीश सिंह अस्पताल पहुंचे, मगर तब तक उपचार करा कर उक्त युवक अस्पताल से साथियों के साथ जा चुका था। बताया जा रहा है कि युवक बार-बार बयान बदल रहा था। वह कभी पारिवारिक कारण तो कभी नशे में होने के कारण खुद ही चाकू से अपना गला रेतने की बात कह रहा है। उसने यह भी बताया कि वह नैनीताल से हरियाणा लौट गया है। एसआइ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।