राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: इन 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड व 02 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इस साल मिलने वाले खेल पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया गया है।

राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे अवॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित करते हुए खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। यह सभी अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।

इन खिलाड़ियों को दिए जाएंगे अवॉर्ड

खेल रत्न अवॉर्ड

चिराग शेट्टी – बैडमिंटन
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – बैडमिंटन

अर्जुन अवॉर्ड

ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
श्रीशंकर – एथलेटिक्स
पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन – बॉक्सर
आर वैशाली – शतरंज
मोहम्मद शमी – क्रिकेट
अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर – गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी
सुशीला चानु – हॉकी
पवन कुमार – कबड्डी
रितु नेगी – कबड्डी
नसरीन – खो-खो
पिंकी – लॉन बॉल्स
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
ईशा सिंह – शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह – स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
सुनील कुमार – रेसलिंग
अंतिम – रेसलिंग
रोशीबिना देवी – वुशु
शीतल देवी – पैरा आर्चरी
अजय कुमार – ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव – पैरा कैनोइंग