आज 02 जून को समाप्त हो रहा है नौतपा, जानिए क्यों इस भयंकर गर्मी में ही छिपा है अच्छी बारिश का राज

आज 02 जून 2026 है। आज नौतपा समाप्त हो रहा है। मई और जून के महीने में नौतपा शुरू हो जाती है। नौतपा जिसे तपन काल भी कहा जाता है, एक अवधि है जब तापमान बहुत बढ़ जाता है। इस बार यह अवधि 25 मई से शुरू होकर 02 जून तक चली है। नौतपा, जो रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से शुरू होता है। यह नौ दिनों की अवधि है जब गर्मी सबसे अधिक होती है, और इसका समापन तब होता है जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं।

नौतपा में पड़ती है तेज गर्मी

नौतपा 9 दिन की वह अवधि होती है जब धरती का तापमान सबसे अधिक होता है। अबकी बार नौतपा 25 मई शुरू हुआ और जून को समाप्‍त होगा। 9 दिन की अवधि में सूरज की गर्मी झुलसा देने वाली होगी। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो नौतपा की शुरुआत होती है और जब मृगशिरा नक्षत्र में आ जाता है तो नौतपा समाप्‍त होता है। नौतपा के नौ दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। लेकिन नौतपा से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि ये वरदान की तरह है और नौतपा का पड़ना जरूरी भी है‌। अगर नौतपा न पड़े तो हम सब भूखे मर जााएंगे। धरती के लिए नौतपा बहुत आवश्यक है. बस इन दिनों में बचाव की जरूरत है।

झुलसा देने वाली होती है गर्मी

नौतपा यानि कि नौ दिन की तपिश है। जो तब शुरू होता है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस साल सूर्य ने सोमवार 25 मई को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया और 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य नक्षत्र गोचर के 15 दिनों में शुरुआती 9 दिन को नौतपा कहा जाता है। ऐसे में इस वर्ष 25 मई से लेकर 2 जून तक नौतपा रहेगा। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य की किरणें धरती पर सीधी और तेज़ पड़ती हैं। यही वजह है कि इन दिनों गर्मी झुलसा देने वाली होती है।