देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नीट परीक्षा को लेकर यह जरूरी खबर सामने आई है।
सिंगल शिफ्ट में होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 अगस्त को नीट पीजी 2025 की परीक्षा आयोजित होने वाली है। यह परीक्षा 3 अगस्त को सिंगल शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में कराई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई के आवेदन को मंजूर कर लिया है। जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने यह आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी साफ कर दिया कि वह अब आगे परीक्षा की तारीख नही बढ़ाएगा।
जुलाई में होगी अगली सुनवाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश एनबीई की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद दिया है। बीते कल शुक्रवार को सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने की वजह से तारीख आगे बढ़ानी पड़ रही है। हमने अर्जी में यही मांग की है। वकील ने बताया कि पहले 450 परीक्षा केंद्र थे लेकिन अब एक शिफ्ट में परीक्षा कराने के लिए 500 से अधिक केंद्रों की जरूरत है। जस्टिस पीके मिश्रा ने कहा लेकिन आपको 3 अगस्त तक का समय चाहिए? इतना समय क्यों?जस्टिस मसीह ने कहा कि आपने प्रक्रिया शुरू भी नहीं की है। आदेश 30 मई को पारित हुआ था। उसके बाद आपने क्या किया? इससे देरी हो रही है। आपको दो महीने क्यों चाहिए? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने 15 जून तक ही सिंगल शिफ्ट में कराने को कहा था। पता नहीं आपको इतना समय क्यों चाहिए? एनबीई ने कहा कि कोई भी गड़बड़ी ना हो इसके मद्देनजर हरेक पहलू पर गौर किया जाता है। कोर्ट 14 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा।