देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इस शैक्षणिक वर्ष से NCERT पाठ्यक्रम में नये अध्याय शामिल किया जा रहा है।
पाठ्यक्रम में नये अध्याय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा के जीवन और बलिदान पर आधारित अध्यायों को शामिल किया गया है। यह अध्याय क्रमशः कक्षा 8वीं (उर्दू), कक्षा 8वीं (अंग्रेजी) और कक्षा 7वीं (उर्दू) में पढ़ाए जाएंगे। इन वीर सैनिकों की कहानियों के माध्यम से न केवल छात्रों को भारत के सैन्य इतिहास की जानकारी मिलेगी, बल्कि वे धैर्य, सहानुभूति, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और राष्ट्रनिर्माण में योगदान जैसे जीवन मूल्यों को जानेंगे।
मिलेगी इनकी जानकारी
📌📌फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, जिन्हें भारत के पहले फील्ड मार्शल का दर्जा प्राप्त हुआ। उनकी रणनीतिक सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता को आज भी याद किया जाता है।
📌📌ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान (मरणोपरांत महावीर चक्र) मिला।
📌📌मेजर सोमनाथ शर्मा (मरणोपरांत परमवीर चक्र) ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और आज भी सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक माने जाते हैं।