नई पहल: UPSC में मेरिट लिस्ट से बाहर हुए अभ्यर्थियों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, ‘प्रतिभा सेतु’ योजना से मिलेगा यह लाभ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक नई योजना की शुरुआत की है।

यूपीएससी की खास योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना का नाम ‘प्रतिभा सेतु’। इसके तहत सरकार और निजी कंपनियों को ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी दी जाएगी, जिन्होंने UPSC की सभी परीक्षाएं पास की हैं, लेकिन आखिरी मेरिट लिस्ट में नहीं आ पाए। इस योजना के तहत यूपीएससी की आठ परीक्षाओं की अंतिम मेरिट सूची से चूकने वाले प्रतिभाशालियों का विवरण निजि कंपनियों सहित नियोक्ताओं के साथ साझा किया जाएगा। इसकी मदद ये नियोक्ता उचित उम्मीदवार का चुनाव कर सकेंगे। इस योजना के तहत इसके जरिए उन उम्मीदवारों से प्राइवेट और सरकारी संस्थान सीधे जुड़ सकेंगे और उनके टैलेंट का इस्तेमाल कर सकेंगे यानी उन्हें नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।

योजना में यह शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिभा सेतु यानी ‘Professional Resource And Talent Integration – Bridge for Hiring Aspirants’. इसे पहले Public Disclosure Scheme (PDS) के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यह ‘प्रतिभा सेतु’ स्कीम हो गया है। यूपीएससी की ‘प्रतिभा सेतु’, जिसे पहले सार्वजनिक प्रकटीकरण योजना (PDS) के नाम से जाना जाता था, उन गैर-अनुशंसित इच्छुक उम्मीदवारों के विवरण तक पहुंच प्रदान करती है, जिन्होंने इसके द्वारा आयोजित परीक्षाओं के सभी चरणों को पास कर लिया, लेकिन अंतिम मेरिट सूची में जगह नहीं बना पाए। यूपीएससी ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा, भारतीय वन सेवा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, इंजीनियरिंग सेवा, संयुक्त भू-वैज्ञानिक, संयुक्त रक्षा सेवा, भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा और संयुक्त चिकित्सा सेवा के गैर-अनुशंसित इच्छुक उम्मीदवारों को इस योजना में शामिल किया गया है।