उत्तराखंड में पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी, चुनाव के बाद दामों में राहत जारी

देशभर में आज मंगलवार 15 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। उत्‍तराखंड चुनाव सम्‍पन्‍न हो गए हैं और अभी भी राज्‍य में पेट्रोल डीजल की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे जनता को थोड़ी राहत है।

पेट्रोल- डीजल के दामों में आज भी नहीं हुई बढ़ोत्तरी–

देहरादून में आज पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हुए है। यहां मंगलवार को देहरादून में पेट्रोल 94 रुपए और डीजल 87.32 रुपये में मिल रहा है। कई दिनों से यह कीमत स्थिर है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में प्रतिदिन 6 बजे बदलती है कीमत-

पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।