भारतीय क्रिकेट टीम का नया कीर्तिमान, इंडिया टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में बनी नंबर वन टीम

भारत क्रिकेट टीम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं। भारत की क्रिकेट टीम इंडिया टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 टीम पर आ गई है।  इससे पहले साउथ अफ्रीका साल 2014 में तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम रह चुकी है । 

अभी तक केवल साउथ अफ्रीका ही ऐसी टीम थी जो तीनों फॉर्मेटों में सबसे आगे थी

बताते चले कि अभी तक केवल साउथ अफ्रीका ही ऐसी टीम थी जो तीनों फॉर्मेटों में सबसे आगे थी।  पर अब टीम इंडिया ने ये जगह ली है।  टी-20 में भारत 267 रेटिंग्स के साथ नंबर वन टीम है । वनडे में 114 रेटिंग्स के साथ भारत नंबर वन टीम है । टेस्ट में 115 रेटिंग्स के साथ अब भारत नंबर वन टीम बन गई है ।

टेस्ट क्रिकेट में इंडिया 115 रेटिंग्स के साथ नंबर वन पर

टेस्ट में 115 रेटिंग्स के साथ अब भारत नंबर वन टीम बन गई है ।टेस्ट क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया 111 रेटिंग्स के साथ अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं 106 रेटिंग्स के साथ इंग्लैंड तीसरे, 100 रेटिंग्स के साथ न्यूजीलैंड चौथे और 85 रेटिंग्स के साथ दक्षिण अफ्रीका 5वें स्थान पर है ।पाकिस्तान की क्रिकेट टीम 77 रेटिंग्स के साथ 7वें स्थान पर है ।

वनडे रैंकिंग्स में टीम इंडिया 114 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर

वही वनडे की बात करें तो वनडे क्रिकेट में भी टॉप पर है । वनडे रैंकिंग्स में टीम इंडिया 114 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया यहां भी दूसरे स्थान पर है ।  ऑस्ट्रेलिया के पास 112 रेटिंग्स हैं । न्यूजीलैंड के पास 111 रेटिंग्स है और वो तीसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड के पास भी 111 रेटिंग्स है और वो चौथे स्थान पर है । 106 रेटिंग्स के साथ पाकिस्तान वनडे रैंकिंग में 5वें स्थान पर है ।

टी20 रैंकिंग्स में टीम इंडिया 267 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर

टी20 रैंकिंग्स में टीम इंडिया 267 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर है । टी20 में टीम इंडिया के ठीक नीचे इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है, उनके पास 266 रेटिंग्स हैं। पाकिस्तान तीसरे स्थान पर 258 रेटिंग्स के साथ है,वहीं 256 रेटिंग्स के साथ दक्षिण अफ्रीका चौथे और न्यूजीलैंड 252 रेटिंग्स के साथ  5वें स्थान पर है ।