देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कल एक जून से कई नियम बदल जाएंगे।
एक जून से बदलेंगे नियम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिससे आम जनता की जेब पर इन नये नियमों का असर पड़ सकता है। कई फाइनेंशियल और यूजर-सर्विस से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं। इनमें बैंक एफडी, क्रेडिट कार्ड, एलपीजी गैस, पीएफ विड्रॉल, आधार अपडेट से लेकर एटीएम और म्यूचुअल फंड्स तक में बदलाव होंगे।
होंगे यह बदलाव
📌📌📌जून में ईपीएफओ (Employee Provident Fund Organisation) ईपीएफओ 3.0 शुरू करने जा रही है। EPFO 3.0 के जरिए एटीएम से पैसे निकालना, पीएफ से जुड़ा डेटा अपडेट जैसी सुविधाएं बेहतर होंगी।
📌📌📌जून में केंद्रीय बैंक नए रेपो रेट (Repo rate) की घोषणा करेगी। ऐसे में अनुमान है कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट और भी कटौती की जा सकती है। इससे लोन और एफडी की ब्याज दर पर असर देखने को मिलेगा।
📌📌📌कोटक महिंद्रा बैंक ने क्रेडिट कार्ड को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ये नियम 1 जून 2025 से लागू होंगे। जो क्रेडिट कार्ड से जुड़े रिवार्ड्स प्वाइंट, कैशबैक और चार्जेज से जुड़े होंगे।
📌📌📌हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है. 1 जून को घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम बढ़ या घट सकते हैं, जिसका असर सीधा आपकी रसोई बजट पर पड़ेगा।
जून से एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट के बाद लगने वाला चार्ज बढ़ सकता है। जो लोग बार-बार कैश निकालते हूं, उनकी जेब पर असर पड़ेगा।
📌📌📌आधार कार्ड की फ्री अपडेट सुविधा 14 जून 2025 तक ही है। इसके बाद ऑनलाइन अपडेट पर ₹25 और सेंटर पर ₹50 शुल्क लगेगा।
📌📌📌NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूज़र को सिर्फ ‘Ultimate Beneficiary’ यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा। यह नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू करने होंगे।