फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 777 चार्ली को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में इंसान जानवर के बीच के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है। यह फिल्म लोगों को इमोशनल कर रही हैं।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री हुए भावुक–
इस फिल्म को देखकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इस कदर भावुक हो गए कि वो अपने आंसू नहीं रोक पाए। जिसके बाद से ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस पर उन्होंने कहा कि ‘कुत्तों को लेकर कई फिल्में बनी है। लेकिन इस फिल्म में जिस तरह से इमोशन्स, वो बिल्कुल अलग है। कुत्ते अपने इमोशन्स को आंखो से बयान करते हैं. फिल्म अच्छी है, सभी को देखनी चाहिए। मैं हमेशा अनकंडीशनल लव की बात करता हूं. कुत्तों का प्यार भी अनकंडीशनल होता है, जो सच्चा प्यार होता है।’
777 चार्ली फिल्म को मिल रहा काफी प्यार-
इस फिल्म को कन्नड़ के अलावा अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। यह फिल्म 10 जून को रिलीज हुई। जिसे IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है। इस फिल्म में रक्षित शेट्टी, संगीता श्रिंगेरी, राज बी. शेट्टी लीड रोल में हैं। वहीं, किरणराज के ने इसे डायरेक्ट किया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म इंसान और कुत्ते की कहानी पर आधारित है। साउथ के अलावा 777 चार्ली हिंदी पट्टी में भी खूब पसंद की जा रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पिछले चार दिनों में इस फिल्म ने देश में 28.7 करोड़ की कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से पांचवें दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन 32.7 करोड़ रुपये हो चुका है।