उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने काॅमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड, अल्मोड़ा समेत पूरे देश का नाम रोशन किया है।
लक्ष्य सेन से मुख्यमंत्री ने विडियो काॅल पर की बात-
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन के पिता डीके सेन को लक्ष्य की उपलब्धि पर बधाई दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन के माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोल्ड मेडल विजेता लक्ष्य सेन स वीडियो कॉल के जरिये बात की।
काॅमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन-
लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष बैडमिंटन सिंगल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल मैच में मलेशिया के जी योंग एनजी को शिकस्त दी थी। इस मैच में लक्ष्य सेन ने जी योंग के खिलाफ 19-21, 21-9, 21-16 से जीत दर्ज की थी।