उत्तराखंड: गढ़वाली, कुमाउनी एवं जौनसारी अकादमी की नई समिति का गठन

उत्तराखंड की भाषाओं और यहां की लोक-संस्कृति की बात निराली है। जिस पर दिल्ली सरकार ने उत्तराखंड की भाषाओं और लोकसंस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से गढ़वाली, कुमाउनी एवं जौनसारी अकादमी की नई समिति का गठन किया है।

कुलदीप भंडारी बनें उपाध्यक्ष-

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नई समिति का गठन किया। जिसमें डॉ. कुलदीप भण्डारी को अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सचिव डॉ. जीतराम भट्ट बनाए गए हैं। कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के सचिव तथा वित्त विभाग, दिल्ली के सचिव इस समिति में पदेन सदस्य होंगे। वहीं अन्य सदस्यों में संदीप नांगिया, वीरेन्द्र नेगी, मुकेश कठैत, निशांत रौथान, नरेन्द्र सिंह रावत, रघुबीर सिंह नेगी, भूपेश कुमार भावला, प्रभाकर पोखरियाल, अनिता भट्ट और संयोगिता ध्यानी को मनोनीत किया गया है। इस समिति का कार्यकाल दो वर्ष होगा।