उत्तराखंड: एयरफोर्स में तैनात ‌युवक की झील में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात दीपक सिंह बोहरा (35) पुत्र अमर सिंह निवासी की डूबने से मौत हो गई। दीपक लोहाघाट चंपावत के निवासी थे।

झील में डूबने से मौत-

जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बोहरा ने बताया कि दीपक जोधपुर में एयरफोर्स में तैनात था। वह रविवार को कोयाटी खालसा की झील‌ में नहाने गया था। इस दौरान नहाते समय झील में डूबकर उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।