यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया सरेंडर, अब देहरादून पुलिस करेगी खातिरदारी

पुलिस ने यूट्यूबर बाॅबी कटारिया को‌ दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसे जमानत मिल गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने किया गिरफ्तार-

दरअसल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार का इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया फरार था। जिसे दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया। और फिर उसे जमानत भी मिल गई‌। मिली जानकारी के अनुसार वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था इसलिए उसकी गिरफ्तारी की गई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।

जानें-

अब देहरादून पुलिस भी कटारिया को दून लेकर आएगी। बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है। सूत्रों के अनुसार बॉबी कटारिया जल्द ही उत्तराखंड स्थित पुलिस के सामने भी सरेंडर कर सकता है‌। माना जा रहा है कि शनिवार को उत्तराखंड की देहरादून पुलिस कटारिया को देहरादून कोर्ट में पेश कर सकती है। बाॅबी कटारिया के विरुद्ध देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज है। इन पर सड़क पर शराब पीने और जाम लगाने जैसी कई धाराओं के तहत उत्तराखंड मुकदमा दर्ज है।