देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर फिल्म जगत से जुड़ी हैं।
अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की तैयारियां शुरू-
बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तारीख और रिसेप्शन के बाद होने वाली दुल्हन ऋचा चड्ढा के गहनों से जुड़ी खास अपडेट मिली है। बताया जा रहा है कि ऋचा राजस्थानी गहने पहनकर शाही दुल्हन बनने की पुरी तैयारी कर चुकी हैं।
4 अक्टूबर को होगी शादी-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की तारीख पर कहा जा रहा है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल 4 अक्टूबर को सात फेरे लेंगे। ऋचा चड्ढा और अली फजल के प्री वेंडिग फंक्शन दिल्ली में होने की खबर सामने आई है। जो 30 सितंबर से ही शुरू हो गई है। 1 अक्टूबर को इनकी मेहंदी और संगीत एक साथ हुआ। जिसके लिए दिल्ली के सबसे पुराने क्लब में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं बात करें शादी की तो दोनों 4 अक्टूबर से पहले मुंबई रवाना हो गए हैं। जहां पर वो सात फेरे लेंगे और वेडिंग रिसेप्शन भी होगा।