देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सलमान खान के डुप्लीकेट के तौर पर मशहूर सागर ‘सलमान’ पांडे का निधन हो गया है।
जिम में वर्कआउट के दौरान हुआ हादसा-
जानकारी के अनुसार 30 सितंबर को दोपहर लगभग 1.00 बजे जिम में वर्क आउट करने के दौरान ‘सलमान’ पांडे को दिल का दौरा पड़ा, जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। सागर ‘सलमान’ पांडे को जब अटैक आया तो वो जिम में ट्रेड मिल पर कसरत कर रहे थे। सागर ने सलमान खान के लिए फिल्म बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो जैसी कई बड़ी-बड़ी फिल्मों और टीवी शो बिग बॉस के लिए बॉडी डबल का काम किया था।