नकल के शक में शिक्षक ने छात्रा से उतरवाए कपड़े, शर्मिंदगी में छात्रा ने लगाई खुद को आग, हालत नाजुक

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक दुखद खबर झारखंड के जमशेदपुर से सामने आई है।

नकल करने पर छात्रा के उतरवाए कपड़े-

यहां एक स्कूल में शिक्षक ने परीक्षा के दौरान नकल करने के शक में एक छात्रा के कपड़े उतरवाए। जिससे शर्मिंदा छात्रा ने अपने घर पहुंचकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस हादसे में छात्रा 80 प्रतिशत झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के शारदामणि गर्ल्स हाईस्कूल की 9वीं क्लास की एक छात्रा परीक्षा के बाद घर पहुंची और खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल में परीक्षा के दौरान एक शिक्षिका ने नकल के शक में पहले उसे कक्षा में ही चेक किया‌। जब छात्रा के पास से कुछ नहीं मिला तो उसे बगल वाले कमरे में चलने के लिए कहा गया। यह सब एग्जाम हॉल में दूसरे स्टूडेंट देख रहे थे, जिसकी प्रतिक्रिया छात्रा को अंदर ही अंदर झकझोर रही थी। इसके बाद भी शिक्षक नहीं मानी और छात्रा को बगल के कमरे में ले जाकर चेक किया। और नकल के शक में छात्रा के कपड़े उतरवाए। इसके बाद छात्रा परीक्षा के बाद घर पहुंची और खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

छात्रा ने शिक्षिका पर लगाया आरोप-

इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस मामले में जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुरी तरह झुलसी छात्रा ने अपने बयान में शिक्षिका पर आरोप लगाया है कि उसे सबके सामने अपमानित किया गया। उसने बताया कि ड्रेस में नकल सामग्री छुपाने के शक में उन्हें क्लास से सटे एक कमरे में जबरदस्ती कपड़े उतारने को मजबूर किया गया।

शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग-

इस घटना से परिवार और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिस पर परिजनों व बस्तीवासियों ने टीएमएच पहुंचकर खुब हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।