देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। ऐसी एक खबर सामने आई है। यह खबर मध्यप्रदेश से सामने आई है।
बिजली के तारों में स्टंट करते हुए गिरा युवक-
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लाक में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक मानसिक विक्षिप्त युवक बिजली के तारों पर काफी देर स्टंट करता रहा। गनीमत यह रही कि जिस दौरान युवक बिजली के तारों पर लटका था उस दौरान बिजली गुल थी वरना इस युवक की जान भी जा सकती थी। तार में लटकते समय युवक नग्न अवस्था में था और कुछ देर बाद जमीन पर गिर पड़ा था। यह स्टंट बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मानसिक रूप से बीमार है। जिसकी पहचान बटियागढ़ ब्लाक के गंज बरखेड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय अविनाश लोधी के रूप में हुई है।