देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर क्रिकेट जगत से जुड़ी हुई है। टी20 विश्व कप 2022 का आज फाइनल मैच खेला गया।
टी20 विश्व विजेता बन इंग्लैंड ने रचा इतिहास
यह फाइनल मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। मेलबर्न में खेले गए मैच में पाकिस्तान के 137 रन के जवाब में इंग्लैंड ने केवल 5 विकेट खोकर 19 ओवर में ही 38 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पाकिस्तान से 30 साल पुराना हिसाब भी चुकता कर लिया है। पाकिस्तान ने 1992 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर उसे खाली हाथ लौटने को मजबूर किया था। अब इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मेलबर्न से खाली हाथ लौटा दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का कारनामा किया है। इंग्लैंड ने 2019 में ऑयन मॉर्गन की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर ODI वर्ल्ड कप जीता था। अब उसने जॉस बटलर की कप्तानीमें टी20 वर्ल्ड कप 2022 भी अपने नाम कर लिया है।