सोमेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। सोमेश्वर में एक सप्ताह से लापता डोटियाल गांव के एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव गणानाथ के जंगल में मिला है।
जंगल में मिला शव
जानकारी के अनुसार डोटियाल गांव के एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव गणानाथ के जंगल में मिला है। व्यक्ति की पहचान डूंगर सिंह (55) पुत्र रतन सिंह निवासी डोटियाल गांव ताकुला के रूप में हुई है। जो एक सप्ताह से लापता था। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि वन्य जीव ने हमला कर शव को खाया होगा। यह शव खाई से बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।