FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्डकप में स्पेन की शानदार जीत, कोस्टा रिका को हराया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर स्पोट्स जगत से सामने आई है। फुटबॉल वर्ल्ड कप में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है।

फीफा वर्ल्डकप 2022

फीफा वर्ल्डकप में स्पेन ने जबरदस्त जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। लुइस एनरिके की टीम ने ग्रुप ई के दूसरे मैच में कोस्टा रिका को दोनों हाफ में दना-दन गोल बरसाते हुए 7-0 से हरा दिया। जिसके बाद स्पेन ने विश्व कप इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।