अल्मोड़ा भवाली हाइवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, सेवानिवृत्त जवान की मौत, दो घायल

अल्मोड़ा भवाली हाइवे स्थित निगलाट के पास एक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। यहां स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

सड़क हादसे में एक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार बरेली से लीती कपकोट बागेश्वर जा रही स्विफ्ट कार संख्या uk18 j5712 शुक्रवार सुबह निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में हयात सिंह 54 पुत्र कुँवर सिंह निवासी लीती कपकोट बागेश्वर, खीम सिंह 45 पुत्र पान सिंह कपकोट, खुशहाल सिंह 52 पुत्र भवान सिंह कपकोट थे।‌ पास से जा रहे आर्मी जवानों ने खाई से तीनों को निकाला। वही अल्मोड़ा की तरफ से आ रही 108 एम्बुलेंस तत्काल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य भवाली लाई। लेकिन अस्पताल पहुचने तक चालक की मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया है कि हादसे के समय मृतक हयात सिंह गाड़ी से बाहर छटक गया था। बताया कि मृतक आर्मी से सेवानिवृत्त थे। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर अक्षय ने बताया कि एक कि अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। दोनो घायलों का उपचार किया जा रहा है।

मरीज को भर्ती कराकर वापस बरेली लौट रहे थे

वहीं घायलों ने पुलिस को बताया कि तीनों गुरुवार रात 10 बजे लीती कपकोट से बरेली राममूर्ति हॉस्पिटल मरीज भर्ती कराने गए थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे तीनो बरेली से वापस कपकोट बागेश्वर के लिए निकले थे। तभी भवाली निगलाट में अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी।